Makar Rashifal 2023वार्षिक राशिफल

मकर राशिफल 2023 (Makar Rashifal 2023)

वर्ष के आरंभ में गुरु महाराज आपके तीसरे पराक्रम भाव में होंगे जिससे आपके पराक्रम में वृद्धि होगी | परिश्रम ही पारसमणि साबित होगी | परिवार या भाई के जीवन में शुभ मंगल प्रसंग आएंगे | आपको अपनी मेहनत परिश्रम का अच्छा फल देखने को मिलेगा | स्थायी प्रोपर्टी से सबंधित कार्यो में रूकावट के बाद उनसे जुडी समस्या का हल मिलेगा | आपका उत्साह और आनंद आपके परिवार के सुख में वृद्धि करेगा |

      ता. २१-०४-२०२३ से गुरु महाराज आपके चतुर्थ भाव यानि की सुख भाव में आएंगे | बड़े लम्बे पुरुषार्थ के बाद स्वैच्छिक सफलता के योग बनेंगे | व्यापार में प्रगति के नए मोके मिलेंगे | भौतिक सुख साधन में और जमीन मिल्कत में बढ़ोत्तरी होगी | पैसे ब्याज पे देने वाले लोगो को लाभ होगा | बुजुर्गो की ओर से आर्थिक लाभ अच्छा होगा |

      वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज आपकी राशी में रहेंगे | यहाँ आपकी साडेसाती ढैया का तीसरा और आखरी चरण ताम्बे के पाए से पसार होगा | जो आंतरिक मानसिक शारीरिक तकलीफ रखेगा | आप अपनी विचारधारा से नकारात्मक सोच का आपने आप में संचार करेंगे | मान सम्मान की रक्षा करने में और पैसो की कमी की वजह से घुटन महसूस करेंगे |

      ता. १७-०१-२०२३ से शनि महाराज आपके दुसरे धन भाव में आएंगे | परिवार में बुजुर्गो के साथ अच्छे सबंध बनेंगे | काम काज में अडचने आयेगी | नोकरी से जुड़े लोगो को लोन से सबंधित कार्य में विध्न आएंगे |

      राहू महाराज वर्ष के मध्य में आपके चतुर्थ सुख भाव में आएंगे | जो आपकी सांसारिक उपाधि में बढ़ोत्तरी करेगा | माताजी को शारीरिक कसोटी का सामना करना पड़ेगा | मानसिक अशांति बढ़ेगी | परिवार में अपयश के कई सारे योग बनेंगे | शारीरिक तंदुरस्ती बिगडती दिखेगी |

      केतु वर्ष के मध्य में आपके दसवे १०वे यानि की कर्म स्थान में आएंगे | नोकरी से जुड़े लोगो को काम में कई सारी मुसीबतों का सामना करना होगा | सरकारी अधिकारियो को ज्यादा और बड़ी मुसीबतों से गुजरना होगा |

      ता. ३०-१०-२०२३ से केतु आपके नववे भाग्यभुवन में आएंगे | भाग्योदय में रुकावट आयेगी | सांझेदारी में व्यवसायिक सफलता देखने के बावजूद मृगतृष्णा समान होगा | पुरुषार्थ और कर्म के आधीन होकर प्रयत्न करते रहना |

स्त्री वर्ग के लिए :

      स्त्रिओ के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा | संतान से सबंधी समस्या रहेगी | दांपत्य जीवन में छोटी मोटी परेशानिया रहेगी | खाने पिने की अनियमितता की वजह से आपके स्वास्थ्य को हानी पहोच सकती है |

विध्यार्थी वर्ग के लिए :

      विध्यार्थी गण के लिए यह वर्ष मिश्र फलदायी रहेगा | शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने की इच्छा रखने वाले विध्यार्थियों को कई सारी तकलीफ हो सकती है | उच्च डिग्री के विध्यार्थीयो को अच्छा लाभ मिलेगा |

Leave a Reply

જન્માક્ષર (જન્મકુંડળી), જ્યોતિષ, સત્યનારાયણ કથા, રાંદલ, વાસ્તુ પૂજાં, લગ્ન વિધિ, ચાંદલા, ખાતમુહુર્ત, મહામૃત્યુંન્જય યજ્ઞ, નવચંડી, ભાગવત કથા, લઘુરુદ્ર, ગણેશ પૂજાં, શાંતિ હવન, નવગ્રહ દોષ શાંતિ, અનુષ્ઠાન, પ્રાણ પ્રતિષ્ઠા, રુદ્ર અભિષેક માટે સંપર્ક કરો : ૯૮૨૫૪૨૪૨૬૦ (9825424260), ૯૦૯૯૨૩૨૮૨૪ (9099232824)