मिथुन राशिफल 2023 (Mithun Rashifal 2023)
वि. सं. २०७९ के वर्ष की शुरुआत में गुरु महाराज आपके दसवे १०वे भाव में रहेंगे | यहाँ वे स्वगृही बनेगे जो व्यवसाय के लिए लाभदायी है | नोकरी से जुड़े लोगो के लिए प्रमोशन के योग अच्छे होंगे | अपने आप पर जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास से अनचाही मुसीबते आ सकती है जो आपके कार्य में व्यवधान स्वरूप है | राजनीती के लिए यह समय काफी अनुकूल है |
ता. २१-४-२०२३ से गुरु आपके ११वें लाभ भाव में आएंगे | जो आपको अच्छी प्रगति करायेंगे और मान सम्मान व् प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी भी करायेंगे | शेर मार्केट से जुड़े कार्य में लाभ मिलने के योग बनेंगे लेकिन फिर भी सावधानी रखना अनिवार्य होगा | व्यापार के क्षेत्र में मनचाहे लाभ प्राप्त करेंगे |
वर्ष की शुरुआत में शनि महाराज आपके आठवे भाव में भ्रमण करेंगे | कोर्ट कचहरी के मामलो में फस ना जाओ इस बात का ध्यान रखना | आपकी मनोवृति बार बार बदलती रहेगी | आपकी लालच वृति और लालच भरी योजनाओ के द्वारा धन कमाने के चक्कर में मुसीबत का सामना हो जाये ऐसे भी योग है |
ता. १७-०१-२०२३ से शनि महाराज आपके ९वें भाग्य भुवन में आएंगे | भाग्यवृद्धि में अडचनों के बाद सफलता मिलेगी | कोर्ट कचहरी सबंधित कार्यो में सावधान रहे | वित्तीय निवेश से आर्थिक लाभ अच्छे मिलने के योग है | किसी भी अगम्य कारण की वजह से धन व्यय के योग बनेंगे |
वर्ष की शुरुआत में राहू महाराज आपके ११वें ग्यारहवे लाभ भाव में रहेंगे | यात्रा प्रवास में अवरोध आएंगे | मित्रगण व् भाइओ के साथ मतभेदके भी योग बनेंगे | आर्थिक मामलो की गतिविधियों में तेजी दिखेगी | किसी अपने के द्वारा विश्वासघात होने के योग बनेंगे |
राहू महाराज ता. ३०-१०-२०२३ से कर्म भुवन यानि के १०वें भाव में आएंगे जो लाभ के मोके देंगे और परिश्रम के बाद कार्य में सफलता दिलाएंगे | आपके भौतिक सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी करेंगे | सांझेदारी से चल रहे व्यवसाय में सावधान रहे आपस में मतभेद होने के योग है |
वर्ष की शुरुआत में केतु आपके पांचवे ५वें भाव में रहेंगे जो संतान के विषय में छोटी मोटी परेशानी देंगे | शेयर मार्केट के मामलो में सावधान रहे | असंभव कार्य को संभव मानने की भूल कर बैठेंगे |
ता. ३०-१०-२०२३ से केतु आपके चोथे ४थे सुखभाव में भ्रमण करेंगे | जमीन मिल्कत मामलो में कार्य में असफल होने के योग है |
स्त्री वर्ग के लिए :
स्त्रिओ के लिए यह वर्ष का समय अच्छा माना जायेगा | अपने निर्धारित कार्य में परिश्रम के बाद सफलता मिलने के योग है | परिवार में किसी सदस्य से मतभेद ना हो इस बात का ध्यान रखे |
विध्यार्थी वर्ग के लिए :
विध्यार्थी वर्ग के लिए यह वर्ष अपने निर्धारित किये हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अथाग परिश्रम के योग बनेंगे | आप अपने सपने को सच होते देखेंगे लेकिन उसके लिए आपको दिल से मेहनत करनी होगी |