Vrishchik Rashifal 2023वार्षिक राशिफल

वृश्चिक राशिफल 2023 (Vrishchik Rashifal 2023)

वर्ष की शुरुआत में गुरु महाराज आपके पंचम भाव ५ विध्या भुवन भाव में भ्रमण कर रहे है | आप अपनी एक अलग पहचान बना पाएंगे | इस समय आपका मनोबल भी सुद्रढ़ होगा | वित्तीय (नाणाकिय) सफलता मिलेगी | नोकरी से जुड़े लोगो को आपने से ऊपर के अधिकारी की ओर से लाभ मिलने के योग बनेंगे | अपने आसपास के लोगो को आप समज पाएंगे | आमदनी बढ़ने के अच्छे योग है |

      ता. २१-०४-२०२३ से गुरु महाराज आपके छठे ६ठे शत्रु भाव में आएंगे | यह स्थान के लिए गुरु अनुकूल नहीं माना जाता | पैसो की लेनदेन से दूर रहे | शारीरिक तकलीफ में बढ़ोत्तरी होगी | व्यवसाय में धोखाधड़ी के भोग मत बन जाना इस बात का ध्यान रहे |

      वर्ष की शुरुआत में शनि आपके तीसरे यानी की पराक्रम भवन में होने से आपकी हिम्मत की परीक्षा हो सकती है | स्थान परिवर्तन के प्रबल योग बनेंगे | आप आपने बुद्धि कौशल्य से सफलता प्राप्त कर सकेंगे | नोकरी कर रहे लोगो को प्रमोशन मिलने के योग है | आपके कार्यो में विलंब आ सकते है |

      ता. १७-०१-२०२३ से शनि महाराज आपके चतुर्थ भाव यानि सुख भाव में रहेंगे | यहाँ पर शनि देव की छोटी पनौती ढैया सोने का पाया शुरू होगी | जो काफी चिंताजनक है | माता को शारीरिक कष्ट मिल सकता है | प्रोपर्टी से जुड़े प्रश्न आएंगे | भौतिक सुखो के पीछे भागने से धन व्यय के योग बनेंगे |

            वर्ष की शुरुआत में राहू आपके छठे स्थान में भ्रमण करेंगे | इस स्थान में राहू शुभ फलदायी माने जाते है | आपका बुरा चाहने वालो की सोच गलत साबित होगी | जिससे आपको लाभ होगा | नोकरी कर रहे लोगो को अपने से ऊपर के अधिकारी के साथ मतभेद रहेगा |

      ता. ३०-१०-२०२३ से राहू आपके पंचम भाव में भ्रमण करेंगे | जिससे संतान की जिम्मेदारिया बढ़ेगी | पेट व् आंत के सबंधी शस्त्रक्रिया जेसी तकलीफ रहेगी | विश्वासघात के योग बनेंगे | गलत तरीके से आर्थिक मुसीबत में न पड़ जाओ इस बात का ध्यान रखना |

      केतु महाराज वर्ष की शुरुआत में आपके व्यय भुवन में रहेंगे | आपके आत्म सम्मान को ठेस पोह्चायेंगे | पारिवारिक विश्वासघात के योग मजबूत होंगे | बिना वजह साहस या दिखावा ना करे |

ता. ३०-१०-२०२३ से केतु महाराज आपके ग्यारहवे ११वें लाभ भाव में आएंगे | जिससे आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगे | आपकी महत्वाकांक्षा को ज्यादा प्रतिसाद मिलेगा | कम मेहनत से ज्यादा पाने की इच्छा होगी | आपकी परिस्थिति को अच्छा करने के लिए निरंतर प्रयास करवाना और शांति का अनुभव कराएगा |

स्त्री वर्ग के लिए :

      स्त्रिओ के लिए यह वर्ष धार्मिकवृत्ति और महत्वकांक्षी रहेगा | जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप प्रयत्नशील होंगे | नोकरी से जुडी स्त्रियों के लिए समय कठिन होगा |

विध्यार्थी वर्ग के लिए :

      विध्यार्थी गण के लिए यह वर्ष निरंतर संघर्षमय रहेगा | उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु ज्यादा मेहनत और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी | महेनत का परिणाम अच्छा मिलेगा, ध्येय/लक्ष्य प्राप्त ना हो तब तक कार्यशील रहना |

Leave a Reply

જન્માક્ષર (જન્મકુંડળી), જ્યોતિષ, સત્યનારાયણ કથા, રાંદલ, વાસ્તુ પૂજાં, લગ્ન વિધિ, ચાંદલા, ખાતમુહુર્ત, મહામૃત્યુંન્જય યજ્ઞ, નવચંડી, ભાગવત કથા, લઘુરુદ્ર, ગણેશ પૂજાં, શાંતિ હવન, નવગ્રહ દોષ શાંતિ, અનુષ્ઠાન, પ્રાણ પ્રતિષ્ઠા, રુદ્ર અભિષેક માટે સંપર્ક કરો : ૯૮૨૫૪૨૪૨૬૦ (9825424260), ૯૦૯૯૨૩૨૮૨૪ (9099232824)