सिंह राशिफल 2023 (Simh Rashifal 2023)
वि.सं.२०७९ के वर्ष की शुरुआत में गुरु आपके आठवे ८वे आयुष्य स्थान में रहेंगे | वर्ष की शुरुआत में गुरु आपके आठवे ८वें भाव में रहेंगे | यह वर्ष आपको जीवन में कई सारे शुभ मोके मिलेंगे ऐसे योग बन रहे है | आपकी जिम्मेदारिया बढ़ेगी | अगर लम्बी बीमारी से पीड़ित है तो स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा | पारिवारिक प्रश्नों के लिए समय अनुकूल है | मित्र के द्वारा किसी जगह आप फस न जाओ इस चीज का ध्यान रखे |
ता. २१-४-२०२३ से गुरु आपके नववे ९वें भाग्य भुवन में आएंगे | भाग्य वृद्धि के कई सारे मोके आएंगे परन्तु आप योग्य लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे | आपके आर्थिक आयोजन में सफलता मिलने के बावजूद आपको भिन्न भिन्न प्रकार के अवरोध का सामना करना पड़ेगा | कोर्ट कचहरी या क़ानूनी कारवाही में सावधानी रखे | आर्थिंक संकट आपको परेशानी में डालेगा |
वर्ष के शुरुआत में शनि आपके छठे ६ रोग रुण और शत्रु भाव में भ्रमण करेंगे | शनि स्वगृही होने की वजह से यह शुभ और लाभदायी होगा | व्यावहारिक जिम्मेदारियो में बढोत्तरी होगी | आपकी बुद्धि ओर विचारो में भ्रम पैदा होंगे | व्यवसायिक यात्राये कष्टदायी हो सकती है | सार्वजनिक कार्यो में अच्छा सम्मान मिलेगा |
ता. १७-०१-२०२३ से शनि आपके सातवे ७वे सांझेदारी वाले स्थान में आएंगे | आतंरिक जीवन में मन दुःख या अशांति रहेगी | सांझेदारी के व्यवसाय में विलंब के बाद असफलता या पार्टनर के साथ मनभेद रहेगा | स्थायी मिल्कत के कार्य में असफलता मिलेगी | बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी |
वर्ष की शुरुआत में राहू आपके नववे ९वें भाग्य भाव में रहेंगे | भाग्योदय के नए मोके मिलने के बावजूद आप उनका लाभ नहीं ले सकते | शेयर मार्केट से दूर ही रहे |
ता. ३०-१०-२०२३ से राहू आपके आठवे ८वें आयुष्य भाव में भ्रमण करेंगे | आठवे ८वें भाव में राहू अशुभता में बढ़ोत्तरी करेगा | खाने पिने की अनियमितता के कारण आपका आरोग्य बिगड़ेगा | जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले |
वर्ष की शुरुआत में केतु आपके तीसरे पराक्रम स्थान में आएंगे | पराक्रम और हिम्मत से आगे बढे परन्तु सावधानी रख कर उठाया गया कदम आपको सफलता दिलाएगा | भाईयो के साथ सबंध अच्छा होगा |
ता. ३०-१०-२०२३ से केतु आपके धन स्थान में आएंगे | जिससे आपको पारिवारिक जिम्मेदारिया बढती दीखेगी | आर्थिक परिस्थिति में बदलाव आयेगा | नियमित आय में हानी के योग है | धन संशय के कार्यो में बाधाये आयेगी | बुरी लत, बुरी आदत या गलत रस्ते का सहारा ना लेना पड़े उसकी सावधानी रखे |
स्त्री वर्ग के लिए :
स्त्रिओ के लिए यह वर्ष राहू ओर गुरु के कारण हानियुक्त रहेगा | संतान के विषय में प्रश्न रहेंगे | आर्थिक नुकशान के योग बनेंगे | यात्रा, प्रवास तथा धार्मिक कार्य करने से लाभ होगा |
विध्यार्थी वर्ग के लिए :
विध्यार्थी गण के लिए यह वर्ष मध्यम रहेगा | विध्या प्राप्त करने में अवरोध आएंगे लेकिन जीवन में उपयोग हेतु सिख मिलेगी | डिग्री प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत की जरुरत पड़ेगी |